{"_id":"69fa35f030d98c99a606d442","slug":"father-dies-of-cardiac-arrest-two-days-before-sons-wedding-mau-news-c-295-1-mau1002-145018-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेटे की शादी से दो दिन पहले हृदयगति रुकने से पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेटे की शादी से दो दिन पहले हृदयगति रुकने से पिता की मौत
विज्ञापन
मृतक डॉ जयप्रकाश तिवारी के विलाप करते परिजन। संवाद
मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी (78) की मंगलवार सुबह हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बेटे की शादी से दो दिन पहले हुई इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों ने शादी की तारीख आगे बढ़ा दी है।
जयप्रकाश तिवारी ने अपने सबसे छोटे बेटे अमरकांत तिवारी की शादी काठतरांव गांव में तय की थी। बीते एक मई को तिलक का कार्यक्रम संपन्न हुआ था, जबकि सात मई को शादी निर्धारित थी।
मंगलवार सुबह घर में महिलाएं हल्दी की तैयारी कर रही थीं और मंगलगीत गूंज रहे थे। इसी दौरान जयप्रकाश तिवारी शौचालय से बाहर निकलते ही अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
सीएचसी फतहपुर मंडाव से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश तिवारी दुबारी पीएचसी में सीनियर फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे।