फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father dies in shock of injured daughter

घायल बेटी के सदमे में पिता ने तोड़ा दम

Sun, 27 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Father dies in shock of injured daughter
मधुबन। सड़क 24 घंटे पहले हादसे में घायल बेटी के स्वास्थ्य को लेकर एक अधेड़ की रविवार को सदमे से मौत हो गई। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के लोकया गांव की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि लोकया गांव निवासी रामजी गुप्ता (52) पुत्र विश्वनाथ की 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान का बीते शनिवार को गुप्ती गली के पास बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गई है। जिसका उपचार जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बेटी के घायल होने की सूचना के बाद रामजी बेहद आहत थे, इसी सदमे में रविवार की दोपहर वो बेहोश हो गए, आनन फानन में परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी के सदमे में पिता की मौत की घटना से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने गहरी संवेदना व्यक्त करते पीड़ित परिवार का ढ़ाढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed