फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   father and three sons sued under anti land mafia

पिता और तीन बेटों पर एंटी भू माफिया के तहत मुकदमा

Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
father and three sons sued under anti land mafia
मधुबन। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान की जद में तहसील क्षेत्र के पिता के साथ उसके तीन पुत्र भी आ गये हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एंटी भू माफिया के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना क्षेत्र के रसूलपुर जमुनीपुर गांव का है। लेखपाल अशोक कुमार की तहरीर पर मधुबन तहसीलदार के आदेश पर दोहरीघाट पुलिस ने मंगलवार को ओमप्रकाश चौबे व उनके तीन पुत्रों पर एंटी भू माफिया व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों पर नवीन परती की जमीन पर एक मई 2022 की रात कटरैन डालकर कब्जा करने का आरोप है। रसूलपुर जमुनीपुर के लेखपाल अशोक कुमार ने ओमप्रकाश चौबे, उनके तीन पुत्रों नंदलाल चौबे, बृजमोहन चौबे व सुखदेव चौबे को आरोपी बनाया है। मुकदमे में कहा है कि जमुनीपुर में स्थित गाटा संख्या 631 जमीन है। इसका रकबा 0.144 हेक्टेयर है। यह जमीन सरकारी अभिलेख में नवीन परती के रुप में दर्ज है। इस जमीन पर पूर्व में भी ओमप्रकाश चौबे द्वारा अवैध कब्जा का प्रयास किया गया था तब राजस्वकर्मी द्वारा उसे रोक दिया गया था। एक मई की रात चारों तरफ पक्की दीवार पर कटरैन डालकर उस जमीन को कब्जा कर लिया गया। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करना व एंटी भू माफिया की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed