फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farooq will be the new Chief Judicial Magistrate

फारुख इनाम सिद्दीकी जिले के नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट होगें

Sat, 10 Apr 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farooq will be the new Chief Judicial Magistrate
मऊ । जिले के नौ न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण अन्य जनपदों के लिए हो गया। वहीं आठ न्यायिक अधिकारी के जिले में आने की सूचना है। उच्च न्यायालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार फारूख इनाम सिद्दीकी नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा नये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण होंगे।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार जिले में कार्यरत परिवार न्यायालय के न्यायाधीश आराधना रानी का स्थानांतरण एडीजे पद सहारनपुर के पद पर हो गया है। परिवार न्यायालय के न्यायाधीश फूलचंद पटेल का स्थानांतरण एडीजे मेरठ तथा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सुरेश कुमार गुप्ता का स्थानांतरण एडीजे बरेली के पद पर हुआ है। विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट शहिब जेहरा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उनके स्थान पर अभिनव कुमार मिश्रा नये विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी एक्ट होंगे। अभिनव कुमार मिश्र इसके पूर्व मुरादाबाद में एडीजे रहे। दिनेश कुमार चौरसिया नये अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। वे इससे पहले इटावा में एडीजे थे। आनंद प्रकाश सिंह नए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। इससे पहले वे लखनऊ में एडीजे थेे। जनपद में कार्यरत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद शर्मा अब अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ बनाए गए हैं। उनके स्थान पर फारुख इनाम सिद्दीकी नए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट होंगे। इससे पहले वे अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उन्नाव थेे। सिविल जज सीनियर डिविजन शुभम वर्मा का स्थानांतरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर गाजियाबाद के लिए हो गया है। उनके स्थान पर श्वेता चौधरी नई सिविल जज सीनियर डिविजन होंगी। श्वेता चौधरी इससे पहले रामपुर में एसीजेएम रहीं।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह का स्थानांतरण सिविल जज सीनियर डिवीजन/ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लखनऊ पद पर हुआ है। उनके स्थान पर कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा नए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण होंगे जो बस्ती में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण थे। सिविल जज जूनियर डिविजन सदर न्यायाधीश पंकज का स्थानांतरण इसी पद पर जनपद बुलंदशहर के लिए हो गया है। उनके स्थान पर जिले में कार्यरत वकील नए सिविल जज जूनियर डिविजन सदर होंगे। न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवंत भारती को प्रोन्नति देकर सिविल जज सीनियर डिविजन/ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महाराजगंज बनाया गया है। उनके स्थान पर जिले में कार्यरत अपर सिविल जज जूनियर डिविजन अलका नेहल नई न्यायिक मजिस्ट्रेट होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सिविल जज जूनियर डिविजन अभिलाषा का स्थानांतरण इसी पद पर जनपद बुलंदशहर के लिए हो गया है। उनके स्थान पर अमित कुमार यादव नए अपर सिविल जज जूनियर डिविजन होंगे। अमित कुमार यादव इसके पूर्व जनपद बस्ती में इसी पद पर कार्यरत थे। जिले में कार्यरत अपर सिविल जज जूनियर डिविजन अमित मणि त्रिपाठी को सिविल जज जूनियर डिविजन मोहम्मदाबाद गोहना बनाया गया है। वहीं प्रीति भूषण नई सिविल जज सीनियर डिविजन/ एसीजेएम फास्ट ट्रैक कोर्ट होंगी। प्रीति भूषण इसके पूर्व अंबेडकर नगर में सिविल जज जूनियर डिविजन के पद पर कार्यरत रहीं। सभी अधिकारियों को 12 अप्रैल को अपराह्न अपने वर्तमान पद को छोड़कर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed