फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers urged to join rally

किसान रैली में शामिल होने की अपील

Fri, 10 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 10 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers urged to join rally
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। इसमें कार्यकर्ताओं ने 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली किसान रैली में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की।
विज्ञापन



शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कौड़ी बिल्डिंग से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। जिसमें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने की मांग को लेकर आगे  बढ़े।
विज्ञापन



पदयात्रा क्यारीटोला, औरंगाबाद,  मिर्जाहादीपुरा होते हुए हुए डोमनपुरा फैजी गेट पर पहुंची। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राना खातून ने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार की वादाखिलाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उन्हाेंने कहा था कि 100 दिनों के अंदर महंगाई कम करके विदेश में जमा कालाधन  भारत में लाएंगे। लेकिन सरकार अब अपने वादों से मुकर रही है।


 वहीं पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन कर रही है। उन्होंने मौजूद लोगों से 19 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के किसान महारैली में अधिक से अधिक संख्या में जाने की अपील की।


 पदयात्रा के दौरान मुख्य रुप से अबूबकर अंसारी, अकरम प्रीमियर, सुहैल नोमानी, रामजपित पांडेय, शफीक डायमंड, असअद नोमानी, सुबाष गुप्ता, रवि खंडेलवार, फैयाज, मनोज गिहार आदि मौजूद रहे।


उध्ार,  कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की ब्लाक स्तरीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को परदहां ब्लाक क्षेत्र के बैजापुर ग्रामसभा में हुई। इसमें घनश्याम सहाय ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है।



 जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता रवि प्रकाश गोपाल ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान किए बगैर कांग्रेस अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकती।


बूथ स्तर से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर इस जाति के लोगों को सक्रियता के अनुसार पद देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed