फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers upbeat with support price hike of 14 kharif crops

14 खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसान उत्साहित

Tue, 02 Jun 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers upbeat with support price hike of 14 kharif crops
मऊ। सरकार की तरफ से फसल वर्ष 2020-21के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी देने से किसानों में उत्साह का माहौल है। अच्छी बारिश की संभावना से किसान धान की नर्सरी डालने सहित अन्य फसलों के बुआई करने की तैयारी में जुट गए हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 53 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 1,868 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ ही तिलहन, दलहन अन्य फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार किसानों को 50 से 83 प्रतिशत अधिक भाव मिलेगा। जिले में खरीफ फसलों की बुआई 91769 हेक्टेयर में की जाती है। मौसम विभाग की तरफ से अच्छी बारिश होने की संभावना के मद्देनजर किसान धान सहित अन्य खरीफ फसल की तैयारी में जुट गए हैं। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो धान का रकबा 88817 हेक्टेयर, बाजरा 48 हेेक्टेयर, ज्वार 13 हेक्टेयर, मक्का 293 हेक्टेयर, मूंग दो हेक्टेयर, अरहर 1853 हेक्टेयर, तिल 30 हेक्टेयर रकबा में खेती की जाती है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार की तरफ से 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी किए जाने से किसानों में उत्साह का माहौल है। वर्ष 2020-21 के लिए धान के समर्थन मूल्य में 53 रुपया बढ़ाकर 1888 रुपया प्रति कुंतल कर दिया है। बाजरा 150 रुपया बढ़ाकर 2150 प्रति कुंतल, ज्वार 70 रुपया बढ़ाकर 2620 रुपया प्रति कुंतल, मक्का 90 रुपया बढ़ाकर 1850 रुपया प्रति कुंतल कर दिया है। समर्थन मूल्य बढ़ने से किसान फसल का अधिक भाव मिलने को लेकर गदगद हैं। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना है कि 14 खरीफ फसलों के एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी मिलने से किसानों को 0 से 83 प्रतिशत अधिक भाव मिलेगा। किसानों ने कहा कि दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के सियरही के किसान श्रीप्रकाश राय का कहना है कि सरकार की तरफ से खरीफ समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना स्वागत योग्य कदम है। अब फसल का अधिक भाव मिलेगा। परदहां ब्लाक क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी बृजेश सिंह का कहना है कि फसल लगने के पूर्व ही समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की घोषणा किया जाना बेहतर कदम है। समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने से किसानों को अधिक लाभ मिलेगा। मधुबन तहसील क्षेत्र भीटिया गांव निवासी मृत्युंजय यादव का कहना है कि खरीफ फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना अच्छी पहल है। प्रतिवर्ष बढ़ोत्तरी की जाए। मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के नगरीपार गांव के सुबेदार यादव का कहना है कि एक ही साथ 14 खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाना सराहनीय कदम है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed