फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers should use balanced fertilizer only after getting the soil tested

किसान मिट्टी जांच कराने के उपरांत ही संतुलित उर्वरक का करें उपयोग

Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers should use balanced fertilizer only after getting the soil tested
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के सभागार में विश्व मृदा दिवस पर खेतों में किसानों को जानकारी देते वैज? - फोटो : MAU
हलधरपुर (मऊ)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी के सभागार में रविवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इसमें भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखना, किसानों की आय को दुगना करना तथा विष मुक्त खेती को बढ़ावा दिए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने कहा कि स्वस्थ मृदा ही स्वस्थ अनाज उत्पन्न कर सकती है। इसलिए किसान मिट्टी जांच कराने के उपरांत ही संतुलित उर्वरक का उपयोग करें। केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक लाल पंकज सिंह ने कहा कि मृदा के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए वर्मी कंपोस्ट, नैडेप, अजोला जैसे जैविक फर्टिलाइजर का प्रयोग करना ज्यादा उचित रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आसपास के किसान रामू मौर्या, राजेश चौहान, बाड़ू, सावित्री देवी, शिवदत्त, नागेश्वर, जय हिंद, फूलमती, किशोरी, बासमती, महेश राजभर सहित 59 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यालय अधीक्षक आरके सिंह, आलोक कुमार सिंह का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed