फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers learn the tricks of seed production, testing

किसानों ने बीज उत्पादन, परीक्षण के गुर सीखे

Sat, 26 Mar 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers learn the tricks of seed production, testing
बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को प्र - फोटो : MAU
बढुआगोदाम। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में क्षेत्र के कुशमौर स्थित भारतीय बीज विज्ञान संस्थान की तरफ से चल रहा पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसमें संस्थान के समस्त प्रयोगशालाओं में किसानों ने वैज्ञानिकों के निगरानी में बीज उत्पादन व परीक्षण के विभिन्न बीज विज्ञान संबंधी तकनीकों व विभिन्न पहलुओं के गुर सीखे। किसानों ने संस्थान के प्रक्षेत्र में लगी प्रायोगिक फसलों का अवलोकन भी किया। किसानों ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में निर्धारित भ्रमण के दौरान सब्जी बीज उत्पादन के तकनीक भी सीखे। किसान प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान के सहभाग से संचालित किए जा रहे किसानों ने प्रक्षेत्र पर बीज उत्पादन कार्यक्रमों का भ्रमण कर बीज उत्पादन से होने वाले लाभों की जानकारी हासिल की। समापन समारोह में प्रभारी निदेशक डॉ. अरविंद नाथ सिंह ने प्रतिभागी किसानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की बधाई दी। कहा कि प्रशिक्षण के बाद किसान बीज उत्पादन का कार्य कर कृषि उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ अपने आय में भी वृद्धि कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed