फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers' income will be doubled next year: Kameshwar Singh

किसानों की आय अगले साल हो जाएगी दोगुनी ः कामेश्वर सिंह

Tue, 16 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers' income will be doubled next year: Kameshwar Singh
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में किसान मोर्चा मऊ के तत्वाधान में जनपद मुख्यालय स्थित जीवनराम छात्रावास के मैदान से मंगलवार की दोपहर में ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किया। ट्रैक्टर रैली को जिलाध्यक्ष भाजपा प्रवीण गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

रैली के पूर्व अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए योगी सरकार गंभीर है। कहा कि 86 लाख लघु एवम सीमांत किसानों का 36000 करोड़ का ऋण माफ किया गया जो पिछली सरकार की तुलना में22 गुना ज्यादा है। 254 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 32572 करोड़ रुपये दिया गया है। गेहूं एवं मक्का जैसी फसल के मूल्य दोगुना किया गया। लगभग दो करोड़ किसान क्रेडिट बनाए गए है। सस्ती बिजली देने के लिए 12500 करोड़ रुपये सालाना सब्सिडी दी गई है एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निरंतर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली जीवनराम छात्रावास के मैदान से आरंभ होकर कलेक्ट्री के मैदान में जाकर समाप्त हुई। टैक्टर रैली में कुल 410 ट्रैक्टर शामिल रहे। जिला प्रभारी सहजानंद राय ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि ट्रैक्टर रैली किसानों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें लगातार किसानों के हित में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश किसानों का प्रदेश है। भाजपा किसानों की पार्टी है,किसानों की हितकारी तमाम नीतियां भाजपा सरकार ने लागू की हैं। विपक्ष के पास न कोई नीति है और न ही कोई नेता है। रैली से पूर्व जनसभा को पंकज सिंह कौशिक, अशोक सिंह, बजरंगी सिंह, विजय प्रताप सिंह, सीता राय, गनेश सिंह, भरत सिंह, शक्ति सिंह, यादवेंद्र सिंह, अंजनी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिंद्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन आनंद प्रताप सिंह ने किया।

इस अवसर पर संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, मीना अग्रवाल,मंजू यादव, रामविलास चौहान, आनंद सिंह रैकवार, भगत सिंह जनार्दन शर्मा उमेश सरोज अमित सिंह सुधीर शिब्बू विशाल रघुवंशी सुनील यादव,कृष्ण कांत राय, राकेश तिवारी, अभिषेक राय, मयंक मद्धेशिया, इंद्रदेव प्रसाद, पुनीत यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed