फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   farmers get honor on chaudhary charan singh jayanti

जयंती पर किसान हुए सम्मािनत

Tue, 23 Dec 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 23 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
farmers get honor on chaudhary charan singh jayanti
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि भवन में प्रगतिशील किसानों का सम्मान जिलाधिकारी चंद्रकांत पंाडेय ने किया। डीएम ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



कहा कि चौधरी साहब किसानों के हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने किसानों के हितों के लिए ऐतिहासिक  निर्णय लिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार में क्रांतिकारी कार्य किया।
विज्ञापन


 सादगी पसंद चौधरी साहब ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठ, जनता के प्रति समर्पण और पारदर्शिता के प्रबल पक्षधर रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक देश का उत्थान नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने किसानों को सलाह दी कि नगदी फसलों के उत्पादन, मत्स्य पालन दुग्ध विकास पर जोर देकर वे अपनी आर्थिक उत्थान पर विशेष ध्यान दें।

सीडीओ यूएन सिंह ने कहा कि चौधरी साहब वर्ष 1935 में ही किसानों की बेहतरी के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को चलाए जाने की वकालत करने लगे थे।

आजादी के बाद उन्हीं के सुझाए कदमों पर किसानों और कृषि की बेहतरी के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं।  प्रगतिशील किसान परदाह के धर्मेंद्र सिंह को धान उत्पादन में प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार रुपये दिए गए।

 द्वितीय पुरस्कार कोपागंज के राधारमण केा दिया गया।  गेहूं उत्पादन में अग्रणी रहने वाले किसान सरया के महेश चंद को दिया गया।

अभिषेक मल्ल को द्वितीय तथा चना उत्पादन में पिजड़ा के अभय सिंह को और भिंडी उत्पादन में शिवकुमार को प्रथम पुरस्कार मिला। सब्जी, मत्स्य और दूध उत्पादन के लिए प्रथम और द्वितीय पुरस्कार 32 किसानों को दिया गया।


उधर, घोसी में  चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर स्थानीय तहसील परिसर में गरीबों को कंबल वितरित किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए 460 गरीबों को कंबल दिए गए।

उपजिलाधिकारी साहब लाल ने कहा कि जिला मुख्यालय से उन्हें 1100  कंबल गरीबों को वितरित करने के लिए मिले थे। उनमें से 460 का वितरण कर दिया गया। शेष कबल क्षेत्रीय लेखपालों को दिए गए हैं।


ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामजन्म और युवा सेपा नेता सुजीत सिंह ने भी चौधरी साहब के कार्यों को देश और किसानों की बेहतरी के लिए काफी महत्वपूर्ण बताया।

तहसीलदार रमाकंात वर्मा, नायब तहसीलदार दिनेश पासवान, राजेश सिंह और महेंद्र सिंह आदि ी मौजूद रहे। उधर, समाजवादी महिला सभा की बैठक महिला जिलाध्यक्ष संख्या यादव के निवास अस्थान मुंशीपुरा में हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed