फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers furious after cleaning up the canal, stopped cleaning work

नहर में सफाई कार्य में खानापूर्ति करने से भड़के किसान, रोका सफाई कार्य

Wed, 18 Nov 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Farmers furious after cleaning up the canal, stopped cleaning work
चिरैयाकोट में शारदा सहायक खण्ड 32 की सफाई ठीक ढंग से न होने पर सफाई करने से जेसीबी को रोकते ग्रामीण? - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। शारदा सहायक खंड 32 आजमगढ़ राजवाहा के सफाई कार्य में खानापूर्ति किए जाने से नाराज किसानों ने बुधवार की शाम सफाई कार्य रोक दिया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार तथा अधिशासी अभियंता की तरफ से संतोषजनक आश्वासन की जगह पर मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कहे जाने के कारण आक्रोशित हो ए। नहर को साफ न किए जाने की बात पर देर शाम तक अड़े रहे।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 आजमगढ़ राजवाहा से दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ फसल की सिंचाई की जाती है। प्रतिवर्ष सफाई कार्य में खानापूर्ति किए जाने से टेल तक नहीं पहुंच पा रहा है। विभाग की तरफ से बुधवार को नहर में सफाई कार्य मानक के अनुरुप न होता देख किसान भड़क गए। सफाई कार्य को रोक दिया। किसानों का आरोप था कि नहर की सफाई लगातार 15 वर्षो से नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नहर में खर पतवार उग आए हैं। जिसके चलते पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता है। इसके चलते खेती किसानी भगवान भरोसे हो रही है। जब कि नहर की सफाई प्रतिवर्ष कराए जाने का शासन का आदेश है। नहर की सफाई कागज में की जाती रही है। नहर की सफाई भी की जा रही है तो मानक के अनुरुप नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि जब अधिशासी अभियंता आजमगढ़ को फोन किया जाता है तो उसने पहले फोन नहीं उठाया। बाद में ठीक ढंग से आश्वासन न देकर धमकी दी कि कार्य रोकने पर सभी पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। कुछ देर के बाद मौके पर पहुचे ठेकेदार रमेश सिंह ने भी वही बात को दोहराया। जिस पर ग्रामीणो ने सफाई कार्य को न होने देने की बात पर देर शाम तक अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed