फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers' faces light up with heavy rainfall; waterlogging in several areas.

Mau News: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, कई इलाकों में जलभराव

Sun, 12 Jul 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers' faces light up with heavy rainfall; waterlogging in several areas.
बारिश के बाद नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान में भरा पानी।संवाद
शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। सुबह से ही किसान खेती-किसानी में लग गए। मौसम अनुकूल होने से धान की रोपाई में भी तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन

बारिश के बाद सुबह लगभग आठ बजे से धूप-छांव होती रही, लेकिन मौसम सुहावना रहा। लगातार हो रही बारिश से नगर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, धान की रोपाई के लिए किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार की देर शाम मौसम में बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात से ही रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे तक बारिश होती रही। कृषि विभाग के आंकड़ों में 18.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा।
बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं धान की रोपाई में भी तेजी देखने को मिली। तापमान पर नजर डाला जाए तो शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 75 प्रतिशत रही, जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम अनुकूल देख किसान सुबह से ही धान की रोपाई के लिए खेतों को तैयार करने में लगे रहे।
किसान राजकुमार यादव, अजीत यादव, अजीत जायसवाल, रामनरायन राजभर, रवि राजभर का कहना था कि बारिश से धान की फसल को लाभ मिलेगा।
लगातार हो रही बारिश से नगर के निजामुद्दीनपुरा, भीटी, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।

वलीदपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव हो गया। परिसर के कई हिस्सों में बारिश का पानी जमा होने से पुलिसकर्मियों और फरियादियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed