फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers demonstrated when there was no sugarcane weights

गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Dec 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated when there was no sugarcane weights
दुबारी गन्ना तौल सेंटर पर लोडिंग न होने से परेशान होकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : MAU
दुबारी। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के दुबारी और गजियापुर स्थित गन्ना तौल केंद्र पर तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को गजियापुर तौल केंद्र पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी और गजियापुर में गन्ना की ज्यादा खेती होती है। घोसी चीनी मिल के बने गन्ना तौल केंद्र पर तौल न होने से समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सर्दी में दो से तीन तक इंतजार करना पड़ रहा है। गन्ना सूख रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। बताया कि प्रशासन की तरफ से किसानों के मोबाइल पर गन्ना तौल के लिए मैसेज आ रहा है सिर्फ 48 घंटा और 60 घंटा का समय मिल रहा है। इससे किसानों का गन्ना तैयार नहीं हो पा रहा है। कम से कम 108 घंटा किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में शंकर यादव, गोविंद सहानी, राजेश यादव, धनेश, बबलू, मुलायम, राहुल, अनिल यादव, बाला यादव, दीपचंद यादव, रामायन चौहान, जय बहादुर चौहान आदि शामिल रहे। मुख्य गन्ना अधिकारी राम सेवक यादव का कहना है कि इस समय शादी विवाद के वजह से मजदूरों की कमी है। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed