फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers delighted by heavy rainfall; relief from heat and humidity.

Mau News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गर्मी और उमस से मिली राहत

Sun, 19 Jul 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers delighted by heavy rainfall; relief from heat and humidity.
नगर के इस्लामपुरा में बारिश के बाद हुए जलजमाव के बीच जाते लोग।संवाद
शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए। मौसम अनुकूल होने से धान की रोपाई में तेजी देखी गई। सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश से नगर सहित जिले के निचले इलाकों में जलभराव हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। शनिवार की सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप कम होने से मौसम ठंडा रहा। दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक बारिश होती रही। राहगीर और वाहन चालक बारिश से बचने के लिए मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर बनी दुकानों के आगे खड़े होकर बारिश रुकने की प्रतीक्षा करते देखे गए।
बारिश से नगर के सहादतपुरा, निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, भीटी, जीवन राम इंटर कॉलेज छात्रावास परिसर, मुंशीपुरा, पावरहाउस कॉलोनी, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया।
इससे लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। मौसम अनुकूल होने से धान की रोपाई में तेजी देखने को मिली। किसान सुबह से ही खेतों को तैयार करने में जुटे रहे।

तापमान पर नजर डालें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 81 प्रतिशत रही, जबकि हवा 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed