फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer's body found hanging from a neem tree with the help of a wire

Mau News: नीम के पेड़ से तार के सहारे लटकता मिला किसान का शव

Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a neem tree with the help of a wire
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ से किसान राम किशुन शर्मा का शव लटकता मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

पालपुर गांव निवासी राम किशुन शर्मा (55) बुधवार रात भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण गांव के बाहर गए तो उन्होंने नीम के पेड़ से पतली लोहे की तार के सहारे शव लटकता देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार राम किशुन शर्मा शांत और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article