फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers blocked roads to

चीनी मिल की बेरुखी पर किसानों का धैर्य टूटा

Tue, 24 Mar 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 24 Mar 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers blocked roads to
गन्ने की तौल नहीं होने पर मंगलवार को क्षेत्र के किसानों का धैर्य आखिरकार टूट ही गया। चिनी मिल की बेरुखी से नाराज किसान अपनी-अपनी ट्रैक्टर ट्रालियां क्रय केंद्र के पास दुबारी परसिया मार्ग के मित्तूपुर पर खड़ी कर दिए।
विज्ञापन



 सुबह लगभग आठ बजे से लगा यह जाम दिन में दो बजे तक चलता रहा। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने चीनी मिल के जीएम से वार्ता की और किसानों को शांत कराया। जीएम के आश्वासन पर किसानों ने जाम हटाया।
विज्ञापन



जैसे जैसे सीजन समाप्त होने के दिन करीब आ रहे हैं, गन्ना किसानों का दर्द बढ़ता ही जा रहा है। गन्ना क्रय केंद्र पर एक एक हफ्ते तक किसानों के  गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तौल न होने से ट्रैक्टर ट्रालियां फंसी रह रही हैं। ट्रकें उपलब्ध न होने का रोना रोकर क्रय कें द्र प्रभारी तौल करने से मना कर रहे हैं। चीनी मिल की इस बेरुखी से क्षेत्र के किसानों का धैर्य मंगलवार को टूट ही गया


और किसानों ने देवारांचल के दुबारी परसिया मार्ग पर मित्तूपुर के पास जाम लगा दिया। सुबह लगभग आठ से लगा यह जाम दो बजे तक चलता रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने चीनी मिल के जीएम से वार्ता की।


 तब जाकर जीएम के आश्वासन पर किसानों ने जाम हटाया। घोसी चीनी मिल की ओर से गन्ना क्रय केंद्र गजियापुर स्थापित किया गया है। क्षेत्र के किसानों की पीड़ा है कि समय से उनके गन्ने के खेत खाली हो गए होते तो


वे अगले सीजन के लिए खेतों की तैयारी कर लिये होते। समय से तौल न होने से फसल खेत में ही सूख रही है। परची मिलने के बावजूद गन्ने की तौल नहीं की जा रही है।



 वहीं केंद्र प्रभारी का कहना है कि चीनी मिल से ट्रक ही नहीं आ रहे हैं। इसकी वजह से काम सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। जाम के लगभग दो घंटे बाद चौकी प्रभारी मनोज जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चीनी मिल के जीएम से वार्ता की। जीएम ने शीघ्र तौल कराने का आश्वासन दिया तब जाकर किसान माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed