फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers and villagers protest at power house due to power cut in mau

यूपी: बिजली कटौती और तार टूटने से परेशान हुए किसान, बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन

Sat, 31 Jul 2021 02:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 31 Jul 2021 02:10 PM IST
सार

मऊ जिले के परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कोटवां विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के कहिनौर, भार,  रैकवारेडीह, सरेजा, ओन्हाइच, अहिलाद, रैकवारेडीह, बबुआपुर सहित दर्जनों गांवों गांवों में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं।

विज्ञापन
Farmers and villagers protest at power house due to power cut in mau
बिजली घर पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के परदहा ब्लॉक क्षेत्र के कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कम बिजली मिलने से कृषि कार्य सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। नाराज किसानों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र कोटवा परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


परदहां ब्लॉक क्षेत्र के कोटवां विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के कहिनौर, भार,  रैकवारेडीह, सरेजा, ओन्हाइच, अहिलाद, रैकवारेडीह, बबुआपुर सहित दर्जनों गांवों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली कटौती से किसानों और उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने शनिवार दिन में 11 बजे विद्युत उपकेंद्र पर घंटों धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिन में तीन से चार घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। धान की रोपाई पिछड़ रही है और तार जर्जर हाल में हो गए हैं। हर दिन चार से पांच बार तार टूटने से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। पिछले दो सप्ताह पहले किए गए प्रदर्शन में अधिकारियों ने जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था। समस्या का जल्दी समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अंजनी कुमारसिंह,  शिवम सिंह, शेषनाथ सिंह,  पिंटू, चंदन सिंह, अजीत सिंह, अमित गुप्ता, राजकुमार श्रीवास्तव, सुमंत पांडेय, लव सिंह, दीपक सिंह, इंद्रदेव पासवान, मनोज सिंह, राकेश सिंह,  राकेश मिश्रा, सोनू मौर्य, पप्पू वर्मा, कृष्ण मुरारी, अब्दुल रहमान डिंपू सिंह मनोज यादव आदि शामिल रहे।

इस बाबत एसडीओ अमित गुप्ता का कहना है कि कोटवां वनदेवी फीडर ओवरलोड चल रहा है। जिससे आए दिन तार टूट जाते हैं। एक नए फीडर बनवाने का प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा गया है। जर्जर तार बदलने की भी मांग की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed