फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   farmer creates ruckus at wheat purchasing center in mau Locked warehouse on accusations of discrimination

मऊ: किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र पर काटा जमकर हंगामा, भेदभाव का आरोप लगाकर गोदाम पर जड़ा ताला

Sat, 15 May 2021 06:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 15 May 2021 06:13 PM IST
सार

किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र के प्रभारी कुछ चुनिंदा पंचायतों के किसानों से ही गेहूं की खरीद कर रहे हैं। इस आरोप पर साधन सहकारी समिति के प्रभारी की अपनी दलील है जिससे किसान संतुष्ट नहीं है। शुक्रवार को दिन भर जबरदस्त हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
farmer creates ruckus at wheat purchasing center in mau Locked warehouse on accusations of discrimination
गेहूं क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले रतनपुरा ब्लाक स्थित साधन सहकारी समिति कुड़सर पर गेहूं की खरीदारी के दौरान प्रभारी द्वारा भेदभाव का आरोप लगाते हुए किसानों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। आक्रोशित किसानों ने साधन सहकारी समिति के गोदाम पर ताला दिया और धरने पर बैठ गए। किसानों का आक्रोश देखकर समिति के प्रभारी भी अपने कार्यालय में ताला बंद करके वहां से खिसक लिए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि साधन सहकारी समिति कुड़सर पर इटैली न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव इटैली, कुड़सर, उमरपुर, कंसों तथा गुलोरी ग्राम पंचायतों के किसानों का गेहूं क्रय किए जाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन 45 दिनों के भीतर महज 15 किसानों के गेहूं क्रय किए गए। जिसमें अईलख ग्राम पंचायत के 11 इटैली के एक, कुड़सर के दो और कंसो ग्राम पंचायत के एक किसान का गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन


इस बाबत किसानों ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर के जब प्रभारी से भेदभाव किए जाने पर सवाल उठाया और प्रभारी से कहा कि अईलख ग्राम पंचायत के ही किसानों का गेहूं क्यों क्रय करा कर रहे हैं। बाकी गांवों के किसानों का क्यों नहीं ? इस पर प्रभारी ने बताया कि 20 अप्रैल तक के जो भी टोकन निकाले गए हैं, उनकी खरीदारी चलती रहेगी। बाकी आप लोग 20 अप्रैल के बाद का टोकन निकलवा लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी भेदभाव के चलते आक्रोशित किसानों ने प्रभारी के विरुद्ध नारेबाजी की, और उच्च अधिकारियों को मोबाइल फोन के जरिए यहां की स्थिति से अवगत कराया। नाराज किसान गोदाम पर ताला जड़कर के वहीं धरने पर बैठ गए। प्रभारी द्वारा बोरा कम होने की भी बात कही गई।

किसानों का कहना था कि वहां पर पहले से 4000 बोरी क्रय केंद्र पर रखा हुआ है। समिति पर धरना देने वाले किसानों में अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश सिंह ,धनपाल सिंह,भानु प्रकाश सिंह, ब्रह्मानंद सिंह तथा विजय शंकर सिंह प्रमुख थे।

इन सभी किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर किसानों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करके न्याय पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी किसानों का नियमानुसार गेहूं की खरीददारी किया जाए। तथा धरना रथ किसानों ने उच्च अधिकारियों से कहा कि समिति के गोदाम प्रभारी को बिना भेदभाव के सभी किसानों के गेहूं क्रय करने निर्देशित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed