फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmer came to the streets to wait for a good day

अच्छे दिन के इंतजार में सड़कों पर आ गया किसान

Mon, 28 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmer came to the streets to wait for a good day
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कुंवरपुरवा और मुड़ाडार मनियार में प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव गुड्डू के नेतृत्व में शनिवार की शाम को समाजवादी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों को संबोधित करते हुए प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव गुड्डू ने कहा कि आज अच्छे दिन के इंतजार में सड़कों पर आ गया किसान।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में किसानों को नहर, ट्यूबेल का पानी मुफ्त दिया और आज भी सिंचाई किसान मुफ्त कर रहा है। विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में नुरूल्लाहपुुुर में आयोजित चौपाल में कहा कि सपा किसानों के साथ हमेशा खड़ी है लेकिन सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर किसानों उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्नदाता कड़ी मेहनत करके अनाज उगाता है और अमीर गरीब का पेट भरता है, परंतु सरकार किसानों के साथ अन्याय पर उतारू है। भाजपा सरकार तानाशाह बनकर किसानों की कमर तोड रही है। भीमल कुशवाहा ने कहा कि बीज, खाद, डीजल सब महंगा है भाजपा सरकार को दाम कम करना चाहिए।इस अवसर पर सपन कन्नौजिया, गया प्रसाद यादव, सुुधीर कांत शुक्ला, अमरनाथ यादव, बासदेव मौर्य पूर्णवासी मौर्य, जंगबहादुर मौर्य, उमेश मौर्य, गोरख यादव, सुधाकर यादव, अविनाश मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed