फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fares have not changed for 12 years, auto and e-rickshaw drivers are charging three times the fare

Mau News: 12 साल से नहीं बदला किराया, ऑटो और ई रिक्शा वाले ले रहे तीन गुना

Sat, 27 Jul 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fares have not changed for 12 years, auto and e-rickshaw drivers are charging three times the fare
नगर सहित जिले के विभिन्न रूटों पर ऑटो और अन्य सवारी वाहनों का किराया 12 साल से निर्धारित नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक 2012 में नगर सहित जिले के अलग अलग रूटों पर किराया निर्धारित किया गया था। चालकों को किराये की सूची ऑटो और ई-रिक्शा पर लगाने का नियम है। लेकिन जिम्मेदारों के उदासीन रवैये के कारण इस नियम का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

दिलचस्प ये है कि परिवहन विभाग के पास किराया सूची की जानकारी ही नहीं है। वहीं नगर पालिका के पास 2012 में निर्धारित किराये की सूची पड़ी हुई है। सही किराया पता नहीं होने से दूसरे जिलों या बाहर से आने वाले लोगों से ऑटो और ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया लेते हैं। यही नहीं ग्रामीण इलाकों से जिला मुख्यालय इलाज और खरीदारी के लिए आने वाले लोग सबसे अधिक मनमानी का शिकार हो रहे हैं। जबकि तय किए गए किराये की सूची ऑटो और ई-रिक्शा पर लगी है या नहीं इसके लिए नगर पालिका और एआरटीओ की जिम्मेदारी तय की गई थी।
विज्ञापन

जनपद में 7139 ऑटो और 4927 ई-रिक्शा पंजीकृत है। इनमें से सबसे अधिक ई-रिक्शा मऊ शहर के अलग-अलग रूटों पर चलते हैं। लेकिन कुछ ही दूर ले जाने के लिए एक यात्री से 30 से 40 रुपये ले लेते हैं। जानकारी के अभाव में लोग किराया दे भी देते हैं। बृहस्पतिवार को मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी से मऊ इलाज के लिए आए संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें गाजीपुर तिराहा से मिर्जाहादीपुर चौक तक जाना था। ई-रिक्शा चालक ने उनसे 30 रुपये लिए। इसी तरह रतनपुरा से आईं विद्यावती देवी और उर्मिला ने बताया कि उन्हें गाजीपुर तिराहा से बलिया मोड़ तक जाना था। ऑटो चालक ने दोनों लोगों से 40 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रूट पर ऑटो चालकों की होती है मनमानी वसूली



रेलवे स्टेशन से भीटी तक किराया 10 रुपये है। नगर के बीचोबीच स्थित मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद कोपागंज, रतनपुरा और घोसी की ओर जाने के लिए लोग भीटी जाते हैं। बढुआगोदाम, परदहां जाने के लिए आजमगढ़ तिराहा और गाजीपुर तिराहा जाते हैं। इन सभी रूटों पर जाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के लिए किराया 10 रुपये है। लेकिन मनमानी करते हुए चालक यात्रियों से 20 से 30 रुपये वसूल लेते हैं। वहीं रोडवेज से उतरकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाने के लिए लोग ब्रह्मस्थान स्थित प्राइवेट बस स्टैंड जाते हैं। जबकि रोडवेज से ब्रह्मस्थान तक का किराया भी 10 रुपये है लेकिन वहां के लिए भी 20 रुपये लिया जाता है। संवाद
ऑटो और ई-रिक्शा के लिए किराया सूची नगर पालिका और ऑटो यूनियन द्वारा बैठक करके निर्धारित की गई थी। किराया सूची की जानकारी नगर पालिका के पास होती है।-सुहेल अहमद, एआरटीओ, मऊ


परिवहन विभाग और ऑटो यूनियन के साथ बैठक करके सभी रूटों पर किराया निर्धारित किया गया था। इसका पालन कराने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है।- दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed