फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family matters will be settled in Lok Adalat

लोक अदालत में निस्तारित होंगे पारिवारिक मामले

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Family matters will be settled in Lok Adalat
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को दीवानी कचहरी में लोक अदालत को लेकर बैठक हुई। बैठक में 11 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत और 22 जनवरी को आयोजित विशेष लोक अदालत को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल अफताब अहमद ने कहा कि प्री-लेटिगेशन के माध्यम से वैवाहिक मामलों का लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। कहा कि पीड़ित पक्षकार अपना प्रार्थना पत्र जिसमें पक्षकारों का नाम पता मोबाइल नंबर, वाट्सएप नंबर अंकित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय मे देंगे। जिस पर पक्षकारों को तलब कर उनसे वार्ता कर मामले का निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। कहा कि अगर वार्ता से विवाद का समाधान हो जाता है, तब मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए विशेष लोक अदालत मे संदर्भित कर दिया जाएगा। कहा कि इससें पीड़ित पक्षकार को अपने मामलों के निस्तारण मे सहुलियत मिलेगी साथ ही उसका धन और समय की बचत होगी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, सीओ पुलिस लाइन, चंद्रशेखर राय,दारोगा सिंह, राकेश मिश्रा, पूनम मौर्या, काउंसलर हुमा रिजवी, निर्मल कुमार और संजय दुबे, रामकृत यादव, किरन राजभर, जयप्रकाश चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed