फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family kept sleeping, goods worth lakhs stolen

परिजन सोते रहे, लाखों का सामान चोरी

Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Family kept sleeping, goods worth lakhs stolen
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और चार लाख रुपये के सामान लेकर चंपत हो गए। घटना के समय परिजन कमरे में सो रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह जगने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मानिकपुर गांव निवासी रामगुरूद्ध चौहान और परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद सोने चले गए। देर रात चोर घर में घुसे और एक कमरे में रखी आलमारी से 8800 रुपये नकदी और करीब चार लाख रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह जब परिजन जगे तो कमरे में सामान को बिखरा देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई। उधर, पुलिस को घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी पर फेंके गए सूटकेस और बैग मिले। गृहस्वामी की दी गई तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed