फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Family disputes will be resolved in Kiosk Center

कियास्क सेंटर में सुलझेंगे पारिवारिक विवाद

Thu, 11 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Family disputes will be resolved in Kiosk Center
मऊ। दीवानी कचहरी में अब पारिवारिक विवाद के मामले कियास्क सेंटर में सुलझाए जाएंगे। इससे जहां वादकारियों को भागदौड़ से निजात मिलेगी तो उनका समय भी बचेगा। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से इसकी शुरुआत की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कियास्क सेंटर का उद्घाटन परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल अफताब अहमद, अपर प्रधान न्यायाधीश आनंद प्रकाश सिंह और कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब ने कहा कि सेंटर के जरिए वैवाहिक विवाद के मामलों के अलावा अन्य पारिवारिक मामलों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पीडित पक्षकार अथवा उसके निकट संबंधी अपना प्रार्थना पत्र जिसमें पक्षकारों का नाम पता मोबाइल नंबर, वाट्सएप नंबर अंकित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में देंगे। जिस पर पक्षकारों को तलब कर उनसे वार्ता कर मामले का निपटारे का प्रयास किया जाएगा। बताया कि अगर वार्ता से विवाद का समाधान नहीं हो पाता है, तब मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए पक्षकारों को निर्देश दिया जाएगा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की काउंसलर हुमा रिजवी, निर्मल कुमार और संजय दुबे के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed