फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fake liquor factory caught , one arrested

नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 03 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fake liquor factory caught , one arrested
सरायलखंसी पुलिस ने अछार गांव में मंगलवार की रात छापा मारकर नकली शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से न सिर्फ भारी मात्रा में नकली शराब, खाली शीशियां, रैपर, पैकिंग के उपकरण आदि बरामद किए बल्कि एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बुधवार को बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान अछार गांव में शराब की मिनी फैक्ट्री चलने के बारे में सूचना मिली थी। ऐसे में सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने मंगलवार को गांव स्थित एक मकान में दबिश देकर नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से अछार गांव के ही रहने वाले ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं, पुलिस ने फैक्ट्री से दो पैकिंग मशीन, 60 अपमिश्रित शराब से भरी र्हुइं शीशियां, 80 प्लास्टिक के नलीदार पाउच, 360 ढक्कन, प्लास्टिक में रखी 200 लीटर अपमिश्रित शराब, प्लास्टिक की पाइप, रैपर, प्लास्टिक की एक कीप व पैकिंग के कई उपकरण बरामद किए। हालांकि छापे की भनक लगते ही पखईपुर कुसमौर निवासी कमलेश कहार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही गैंगेस्टर भी लगाया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed