फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fake caste certificate

फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर बने प्रधान को भेजा गया जेल

Fri, 29 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Fake caste certificate
दोहरीघाट। ब्लाक के पतजींवा गांव के प्रधान ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि ओमप्रकाश कहार जाति के होकर गोड़ जाति का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़े थे। शिकायत पर डीएम ने प्रमाण पत्र की जांच कराई। तो जातिपत्र फर्जी निकला। पजतीवा गांव के प्रधान ओमप्रकाश गोड़ ने प्रधानी चुनाव में गोड़ जाति का प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव लड़ा। किसी ने उनके प्रमाण पत्र को चैलेंज करते हुए शिकायत जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से की। डीएम ने जांच कानूनगो श्रीपति को सौंपी गई। जांच में प्रधान ओमप्रकाश गोड़ नही बल्कि कहार जाति के निकले। डीएम के निर्देश पर कानूनगो श्रीपति ने ओमप्रकाश के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर जेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed