फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Faces of new teachers blossomed after getting appointment letter

नियुक्ति पत्र पाकर खिले नए शिक्षकों के चेहरे

Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Faces of new teachers blossomed after getting appointment letter
मऊ। प्रशिक्षु शिक्षक से सहायक अध्यापक बने सभी 192 सहायक अध्यापकों को नगर के कम्युनिटी हाल में प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलते ही शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को नए शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ज्वाइंन करेंगे।
विज्ञापन

डायट में दो दिनों तक चल रही काउंसिलिंग सहित सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शुक्रवार को 192 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए नगर के पालिका कम्युनिटी हाल बुलाया गया था। सुबह से ही नियुक्ति पत्र लेने के लिए नए शिक्षकों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी के चेहरों पर खुशी झलक रही थी, लेकिन नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिल गए। अपनी बारी आने के लिए शिक्षक व शिक्षिकाओं ने घंटों इंतजार भी किया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर डीएम अमित सिंह बंसल, सीडीओ राम सिंह वर्मा ने नए शिक्षकों को कर्तव्य व दायित्व का बोध कराया। विधायक घोसी विजय राजभर, मुहम्मदाबादगोहना विधायक ने नए शिक्षकों को पूरी लगन से बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर बीएसए ओपी त्रिपाठी, नगर शिक्षा अधिकारीन अशोक गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी फतहपुरमंडाव पंकज सिंह, जिला समन्वयक एमडीएम पीयूष पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नए शिक्षक बोले: जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह से हैं तैयार
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नए शिक्षक उत्साहित रहे। इस संबंध में चांदमारी निवासी आलोक रंजन का कहना था कि हमारे कंधों पर अब एक नई जिम्मेदारी आ गई है, जिसे निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। बच्चों को पूरी ऊर्जा से तकनीक का प्रयोग कर गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करेंगे। इसी क्रम में चांदमारी के ही आशुतोष का कहना था कि शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। दोहरीघाट की अनीता का कहना था कि शासन की मंशा के अनुरुप बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करूंगी। घोसी की रंजना मौर्या का कहना था कि बच्चों को तकनीक का प्रयोग करते हुए बच्चों को पूरी क्षमता से गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed