{"_id":"92a3fff0be424be00af73dc823a1ad70","slug":"extortion-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा सटाकर दवा विक्रेता से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा सटाकर दवा विक्रेता से मांगी रंगदारी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मधुबन मोड़ रेलवे क्रासिंग पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक से बदमाशों ने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाशों का दुस्साहस यह है कि वह शनिवार को मेडिकल स्टोर में तमंचा लहराते हुए घुस गए। 50 हजार रुपये न देने पर बदमाशों ने मेडिकल संचालक को जान से मारने की धमकी दी है।
डरे सहमे मेडिकल संचालक ने इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मधुबन मोड़ रेलवे क्रांसिंग निवासी रामचंद्र मौर्य की शांति मेडिकल स्टोर नाम से दुकान है। वह इसी दुकान के पीछे अपना परिवार भी लेकर रहता है। शनिवार को वह अपनी दुकान में अकेले ही बैठा था। इसी दौरान उसके दुकान पर दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आए जो अपना मुंह गमछे से आधे से अधिक ढंके हुए थे। उनका चेहरा भी ठीक से पहचान में नहीं आ रहा था।
चारो बदमाश बिना डर भय के मेडिकल स्टोर में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने किसी का नाम लेकर यह कहना शुरू किया कि तुम दवा सही नहीं देते हो। एक हमारे व्यक्ति की दवा गई थी। दवा ने काम नहीं किया। तुम उसके बदले में 50 हजार रूपया की व्यवस्था कर दो नहीं तो तुम्हे जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह सुनकर मेडिकल संचालक के होश उड़ गए। पास में पैसा न होने का बहाना बनाने पर बदमाशों ने कहाकि 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर दो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा। यह कहकर बदमाश तमंचा लहराते हुए चले गए। मेडिकल संचालक ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पंचबहादुर का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। इस संबंध में बदमाशों के विरुद्ध जांच पड़ताल चल रही है कि आखिरकार मामला रंगदारी का है कि किसी अन्य बात से जुड़ा है। जल्द ही मामले से पर्दा उठेगा।