फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Extended date of one-time settlement scheme, farmers will get benefit

एकमुश्त समझौता योजना की बढ़ी तिथि, किसानों को मिलेगा लाभ

Fri, 07 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Extended date of one-time settlement scheme, farmers will get benefit
कोपागंज (मऊ)। किसानों को ऋण में सहूलियत मुहैया कराने के लिए जिला सहकारी बैंक ने एकमुश्त समझौता योजना लागू किया था। इसकी सफलता को देखते हुए और किसानों के हितों को देखते हुए इस योजना अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया है। इस योजना के तहत किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं बैंक द्वारा वितरित अल्पकालिक ऋणों के मूलधन और मूलधन के बराबर ब्याज की सीमा तक की वसूली की जाएगी। इसके अलावा अन्य कोई शुल्क किसानों से नहीं लिया जाएगा। जिला सहकारी बैंक कोपागंज के प्रबंधक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि सहकारी बैंक के अलावा जिले की सहकारी समितियों द्वारा भी किसानों को फसली ऋण की सुविधा दी जाती है। जिससे किसान फसलों की जुताई बुवाई कर फसल आने पर समय से ऋण की अदायगी करें। किसानों को यह ऋण मात्र तीन फीसदी ब्याज पर दिया जाता है। इससे किसान समय से खाद बीज का उठान कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed