फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Expressing anger over demolition of house by associating SP workers with Mukhtar Ansari

सपा कार्यकर्ताओं का नाम मुख्तार अंसारी से जोड़ मकान ढहाने पर जताया आक्रोश

Sat, 07 Nov 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Expressing anger over demolition of house by associating SP workers with Mukhtar Ansari
मऊ। सपा की मासिक बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव, संगठन की मजबूती सहित किसानों और ब्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने किसानों पर पराली जलाने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने, सपा कार्यकर्ताओं का नाम सदर विधायक मुख्तार अंसारी के साथ जोड़कर उनका मकान ढहाए जाने पर आक्रोश प्रकट किया ।
विज्ञापन

बोले किसानों, व्यापारियों और बुनकरों पर आए दिन हो रहे पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के हो रहे अत्याचार पर सपा चुप नहीं बैठेगी। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि प्रदेश में किसान, नौजवान, व्यापारी, बुनकर सभी सरकार के तानाशाही रवैये से तंग आ चुके हैं। कहीं बिजली के नाम पर बुनकरों को तो कहीं पराली के नाम पर किसानों को फंसाया जा रहा है। अल्ताफ अंसारी ने कहा कि जिले में पुलिसिया उत्पीड़न चरम पर है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि सपा के लोगों को सत्ता पक्ष के इशारे पर फर्जी ढंग से मुख्तार समर्थक बता कर उनके मकान ढहाए जा रहे हैं। कोर्ट के स्टे होने के बावजूद प्रशासन मनमानी कर रहा है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष हजारी सिंह पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, अशोक कुमार गौतम, नन्हकू प्रसाद राजभर, सीताराम कुशवाहा, गंगा चौहान, रमेश दूबे,दूध नाथ यादव, अखंड प्रकाश पाण्डेय,आदि नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed