फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Expressed displeasure over the pits not being bridged

गड्ढों को पाटे नहीं जाने पर जताई नाराजगी

Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the pits not being bridged
इंदारा रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूप का निरीक्षण करते डीआरएम डीआरएम रामाश्रय पांडेय - फोटो : MAU
इंदारा/रतनपुरा। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने इंदारा फेफना रूट पर स्थित दो रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान केबल बिछाने के लिए खोदे गए गढ्ढे देखकर वह नाराज हुए। व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के लिए मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय सैलून से पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले इंदारा जंक्शन का निरीक्षण किया। इसके बाद रतनपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान केबल बिछाने के लिए खोदे गए रेलवे प्लेटफार्म को देख कर भड़क गए। स्टेशन अधीक्षक को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक सुशील कुमार श्रीवास्तव से उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। डीआरएम 2.30 बजे इंदारा जंक्शन पहुंचे। पैनल कक्ष में कांटों की जांच की। स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में पूछताछ की। समाजसेवी राणाप्रताप यादव के नेतृत्व में नागरिकों ने डीअएरएम से दुर्ग एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक, गोदान एक्सप्रेस के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा। उधर, रतनपुरा में डीआरएम के आगमन से पूर्व पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई थी। जिसकी वजह से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामनारायण साहू ने छपरा वाराणसी सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा उत्सर्ग एक्सप्रेस को चलाए जाने के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। डीआरएम ने पत्रावली शीघ्र ही रेलवे बोर्ड को भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता, रामाश्रय यादव, जगत नारायण सिंह, कन्हैया राजभर, अशोक कुमार गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता, आनंद गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed