फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Expressed concern over the atrocities on women

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई

Wed, 13 Jan 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Expressed concern over the atrocities on women
दोहरीघाट। सपा की विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने दोहरीघाट ब्लाक के नई बाजार में बुधवार को चौपाल लगाया। चौपाल में लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में बेटियों एवं महिलाओं को सुरक्षा के लिए 1090 दिया था। लेकिन अब प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन

बदायूं की घटना ने प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की पोल खोल कर रख दिया। कहा कि जिस प्रदेश की राज्यपाल महिला हों, उस प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार थम नहीं रहा है। जब पूजा घरों में महिला सुरक्षित नहीं है तो भला कहां रह पाएगी। उन्होंने कहा कि आगे कहा कि सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे किसान ठंड में शहीद हो रहे हैं। फिर भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।कहा कि किसान समय का इंतजार कर रहा है चौपाल की अध्यक्षता डा.प्रमोद यादव और संचालन चंदन गौड़ ने किया। चौपाल में रामनारायण यादव, संतोष कुमार यादव, जोगी, मुन्ना मौर्य, संतोष प्रजापति, चंद्रिका गौड़, शौकत अली, सब्बीर अहमद, वशिष्ठ चौहान, हरिओम यादव, प्रमोद यादव, श्याम कुंवर यादव, देवब्रत यादव, संतोष कुमार मौर्य, जितेन्द्र यादव आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed