{"_id":"56ddc9684f1c1b9d248b4570","slug":"excise-duty-resist","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी का विरोध
BEARU, MAU
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
सर्राफा बंदी के दौरान नगर क्षेत्र के सहादतपुरा बाजार में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सर्राफा कारोबारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सोमवार को भी सराफा कारोबार की जबरदस्त बंदी रही। इस दौरान नगर से ग्रामीण इलाकों तक व्यापारियों ने जगह जगह जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
नगर में मऊ स्वर्ण समाज व्यवसायी संघर्ष समिति और सराफा सेवा समिति के संयुक्त आह्वान पर कारोबारियों ने अपनी दूकानें सोमवार को बंद रखी। सराफा सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में कारोबारियों ने बाइक जुलूस निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान जो भी दुकानें खुली मिली उसे बंद कराया गया। मऊ स्वर्ण व्यवसायी संघर्ष समिति के संयोजक उदय प्रताप सराफ ने बताया कि सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लेने पर आज मंगलवार से अनिश्चितकालीन बंदी की जाएगी।
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में निकाला गया जुलूस नगर क्षेत्र के सहादतपुरा, रोडवेज, बालनिकेतन, सिंधी कालोनी, रौजा, सदर चौक, घासबाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, मिर्जाहादीपुरा, सलाहाबाद मोड़, आजमगढ़ तिराहा होते हुए सहादतपुरा पहुंचा।
विज्ञापन
बाइक जुलूस के दौरान कारोबारी केंद्र सड़क के विरोध में जमकर प्रदर्शन किए। जुलूस के सहादतपुरा पहुंचने के बाद भी कारोबारियों ने प्रदर्शन कर एक्साइज ड्यूटी का विरोध किया। इसके बाद बैठक का आयोजन हुआ। जिसको संबोधित करते हुए संयोजक उदय प्रताप ने कहा कि सभी स्वर्ण व्यवसायी व कारीगर बड़े आंदोलन के लिए कमर कस लें। क्योंकि ऐसी संभावनाएं हैं कि सरकार हमारी मांगें न माने। विनोद वर्मा ने कहा कि हम हर स्तर पर लड़ाई के लिए तैयार हैं।
संजय वर्मा ने कहा कि इस बार केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी लागू करने में अंग्रेजो की पालिसी को अपनाया है। फूट डालो और राज करो। लेकिन हमें भ्रमित होने की आवश्यकता नही है। श्रीरामदास ने कहा कि इस बार भी हमें एकता का परिचय देना है साथ ही सरकार को एक्साइज ड्यूटी समाप्त करने के लिए मजबूर कर देना है।