फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Examination of nomination papers of candidates for all posts

सभी पदों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की हुई जांच

Mon, 19 Apr 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Examination of nomination papers of candidates for all posts
कोविड संक्रमण के बीच जुटी भीड़:कलेक्ट्रेट पर जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की जांच के दौरा? - फोटो : MAU
मऊ। जनपद के नौ ब्लाक मुख्यालयों पर सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच का कार्य दिन भर होता रहा। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में आरओ मुकेश ठाकुर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के परचों की जांच की गई। सुबह से ही ब्लाकों पर प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्लाक मुख्यालयों पर कुल 20 हजार 783 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की जांच होनी है। इनमें से लगभग आधे प्रत्याशियों के परचों की जांच की सकी। मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की वैधता की जांच की जाएगी। इसके बाद ही प्रत्याशियों की वास्तविक तस्वीर सामने आ पाएगी। परचों की जांच के दौरान कलेक्ट्रेट और ब्लाक मुख्यालयों पर सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती रही।
विज्ञापन

बता दें कि सबसे अधिक कोपागंज ब्लाक पर कुल 3614 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें प्रधान पद के लिए कुल 7184 उम्मीदवार हैं।
परदहा ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 526 प्रत्याशियों, रानीपुर ब्लाक पर प्रधान पद के 675 प्रत्यशियों ने नामांकन किया है। जबकि दोहरीघाट ब्लाक पर प्रधान पद के 741 प्रत्याशियों,मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 927 प्रत्याशियों,रतनपुरा ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 770 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जबकि फतेहपुर मंडाव ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 745 प्रत्याशियों,घोसी ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 635 प्रत्याशियों,बड़रांव ब्लाक पर प्रधान पद के लिए 654 प्रत्याशियों और कोपागंज ब्लाक पर ग्राम प्रधान पद के लिए 1346 प्रत्याशियों सहित प्रधान पद के कुल 7184 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिले के नौ ब्लाकों पर 20 हजार 783 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उधर जिला पंचायत सदस्य के लिए 34 सीटों के लिए 650 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच कलेक्ट्रेट पर की जा रही है। मंगलवार तक ये जांच पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान प्रत्याशी इस बात पर नजर लगाए रहे कि उनके नामांकन पत्र में कोई गडबड़ी न मिलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed