फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Examination centers will be monitored from the control room

कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर रहेगी नजर

Mon, 15 Mar 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Examination centers will be monitored from the control room
नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज में आयोजित बैठक में मौजूद स्कूलों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य। - फोटो : MAU
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन कराने के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को समस्त केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज के सभागार में ली। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बोर्ड परीक्षा पर नजर रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। अभी तक 103 परीक्षा केंद्र ही कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। शेष 25 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक प्रक्रिया जल्द पूरा कर लें। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी ऐसे लगा हो कि परीक्षा के दौरान हर परीक्षार्थी की गतिविधि पर पूरी नजर रखी जा सके। सीसीटीवी 24 घंटे चालू रहना चाहिए। परीक्षा केंद्रों में वायस रिकॉर्डर सहित सीसीटीवी, पेयजल, बिजली व्यवस्था, परीक्षा संबंधी सूचनाओं को ऑनलाइन किया जाए। कक्ष निरीक्षकों की सूची प्राप्त कराया जाना, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था, गृह परीक्षा, कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था, डीवीआर कोड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना दिया जाए। केंद्र व्यवस्थापकों के लिए वाट्सएप ग्रुप बनेगा कहा कि केंद्र व्यवस्थापकों के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनेगा, जिसमें सूचनाएं आदान-प्रदान की जाएंगी। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक केंद्र पर वायस रिकार्डर युक्त दो सीसीटीवी संचालित होने चाहिए। हर केंद्र पर परीक्षा के दौरान वायस रिकार्डिंग और डीबीआर की जांच होगी। कोविड के अनुसार फर्नीचर की व्यवस्था कराएं। मुख्य द्वार और स्ट्रांग रूम में भी सीसीटीवी अनिवार्य होगा। सभी कक्ष निरीक्षकों का मोबाइल जमा होगा। विरोध करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed