फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Everyone should respect section 144 and code of conduct

Mau News: धारा 144 और आचार संहिता का सभी करें सम्मान

Fri, 21 Apr 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Everyone should respect section 144 and code of conduct
घोसी। कोतवाली परिसर में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लागू है। किसी भी सार्वजनिक स्थल पर चार से अधिक व्यक्तियों को एकत्रित नहीं होना चाहिए। क्षेत्र में अमन एवं शांति के साथ आपसी भाई चारगी एवं मिल्लत की भावना बनी रहे। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव एवं अन्य पर्वों को लेकर धारा 144 के साथ ही आचार संहिता भी लागू है। इसलिए सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ लगा कर न बैठें और न ही किसी भी प्रत्याशी को जिताने एवं हराने की तीखी बहस करें। क्योंकि ऐसी बहस में लोग आपस में मारपीट कर लेते हैं। परिणाम समर्थकों या बहस करने वालों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी उमाशंकर उत्तम ने नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी ने कहा कि अराजकतत्वों को चिह्नित कर विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे निडर एवं निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी संदीप सिंह, एसडीओ बिजली बलबीर यादव, आकिब सिद्दीकी , जियाउद्दीन, हाफिज नासिर, मुन्ना, खुर्शीद खान, गोपाल साहनी, रविंद्रनाथ उपाध्याय, अतुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed