फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Every section is being exploited in BJP government: Umesh Pandey

भाजपा सरकार में हर वर्ग का हो रहा शोषण ः उमेश पांडेय

Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Every section is being exploited in BJP government: Umesh Pandey
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला मुख्यालय के आरएस प्लाजा में छह अगस्त को आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की सफलता के लिए मधुबन विधान सभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे चुुके सपा नेता उमेश चंद पांडेय ने पूरे जनपद का सघन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का आह्वान करते हुए कहा है कि अधिक संख्या में भागीदारी कर महासम्मेलन को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की निरंकुश सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न और शोषण हो रहा है। कहा प्रबुद्ध वर्ग को इस सरकार ने हर मोर्चे पर हाशिए पर ढकेल दिया है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में ब्राम्हण समाज के साथ हर मोर्चे पर भेदभाव और उत्पीड़न किया है। पूरे प्रदेश वासी देख रहे हैं कि किस प्रकार ब्राम्हण, यादव, मुसलिम सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने अमिला के पास शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे सपा नेताओं पर लगाए गए फर्ज मुकदमे के समाप्त करने की मांग किया। कहा कि यदि फर्जी मुकदमा नहीं हटा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक के साथ सपा नेता चंद्र किशोर पांडेय, बबलू उपाध्याय, सतीश पांडेय,शुभम तिवारी,रविकांत चौबे और शेखर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed