{"_id":"5c854fc6bdec22147163a333","slug":"every-muslim-will-have-to-put-a-habit-of-namaz-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर मुसलमान को डालनी पड़ेगी नमाज की आदत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर मुसलमान को डालनी पड़ेगी नमाज की आदत’
Sun, 10 Mar 2019 11:26 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के अतरारी गाँव में आयोजित इज्तेमा में जुटे लोग।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के अतरारी गांव स्थित माडर्न स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के ग्राउंड में रविवार को एक दिवसीय तबलीगी इज्तेमा का आयोजन किया गया। इस दौरान तकरीर में उलेमाओं ने हर मुसलमान से नमाज की आदत डालने की बात कही। कहा कि वह नबी सुन्नतों को अपनाकर अपना ईमान पुख्ता करें और अपनी आखिरत संवारें। इस दौरान इज्तेमा स्थल पर बा जमाअत जोहर की नमाज अदा करने के साथ ही मुल्क में अमनचैन और भाईचारगी की दुआएं मांगी गईं।
तकरीर करते हुए मौलाना मुफ़्ती सुहैब ने कहा कि मुसलमानों की असल जिंदगी आखिरत की है। इसकी हमें चिंता करनी चाहिए। इसके लिए दीन के कामों में लगकर तैयारी शुरू करनी चाहिए। पांचों वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए। अल्लाह और उसके रसूल की सुन्नत को जिंदा रखें। कहा कि हर मुसलमान को पांचों वक्त की नमाज अदा करनी चाहिए। उन्होंने मुसलमानों को इस्लाम के पांच सुतूनों कलमा, नमाज, जकात, हज, रोजा का पालन करने को कहा। कहा कि दुनिया को सब कुछ न समझे। कयामत की भी फि क्र करें। अल्लाह से अपने गुनाहों के लिए माफी मांगे।
उधर, अतरारी चुंगी से लेकर पंडाल तक पूरी सड़क पर भारी भीड़ रही। आने जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह कार्यकर्ता लगे रहे। जगह-जगह जलपान के लिए स्टॉल फ्री, मेडिकल कैंप आदि लगाए गए थे। दूर-दराज से आए लोगों के लिए इकरा पब्लिक स्कूल में खाने रहने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सीओ राजकुमार ने दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जगह-जगह सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियाें केा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।