{"_id":"61f81f6aeb8fdb4d71419fb9","slug":"eventually-the-administrative-officers-took-care-mau-news-vns636325886","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों ने ली सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों ने ली सुध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक स्थित मतदान केंद्र को बदलकर प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पर किए जाने के मामले में आखिरकार प्रशासनिक अधिकारियों ने सुधि ले ही लिया। मतदान केंद्र को दो किमी दूर बदले जाने को लेकर ग्रामीणों में उबाल आ गया था। अमर उजाला ने 30 जनवरी को मतदान केंद्र बनाया दूर तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल के बाद प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर बने मतदान केंद्र को बहाल कर दिया।
मधुबन तहसील क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर गांव के लोग दशकों से मतदान करते आ रहे थे। विधानसभा चुनाव में प्रशासन की तरफ से बदलकर प्राथमिक विद्यालय नं दो पर कर दिया गया। मतदान केंद्र बदले जाने से नेवादा गोपालपुर के पुरवा हड़ही, नेवादा करीब दो किलोमीटर दूर हो गया। ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा। लोग शिकायत कर पूर्व स्थिति बहाल करने की मांग करने लगे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद हड़कंप मच गया। खबर को संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी मधुबन ने नेवादा गोपालपुर पहुंच कर मतदान केंद्र का जांच किया। जांच में पाया कि नए मतदान केंद्र बनाए जाने से गांव की दूरी ज्यादा बढ़ जा रही है। जांच पड़ताल के बाद पूर्व में बने मतदान केंद्र को बहाल करने का फरमान जारी कर दिया।
ग्राम प्रधान लालबहादुर गौतम सहित अमित कुमार तिवारी, रमेश तिवारी, बाबूराम, प्रभुनाथ, बलवंत सिंह, विरेन्द्र सिंह, विमलेश कुमार, रामविलास राजभर ने अमर उजाला के प्रति आभार प्रकट किया। इस बाबत तहसीलदार मधुबन आनंद कुमार का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद प्राथमिक विद्यालय नंबर एक स्थित मतदान केंद्र को पूर्ववत बहाल कर दिया गया है।