फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after eight days, the incident of snatching is not disclosed

आठ दिन बाद भी छिनैती की घटना का खुलासा नहीं

Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Even after eight days, the incident of snatching is not disclosed
कोपागंज। फ़िरोजपुर में 21 जून की देर शाम किराना दुकानदार भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर चार हजार रुपये छिनैती का खुलासा पुलिस आठ दिन बाद भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कोपागंज कस्बे के मोहल्ला चंदनपुरा निवासी सुशील गुप्ता (22) और रविशंकर गुप्ता (28) 21 जून की देर शाम को मूंगमास स्थित अपनी किराने की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। ग्राम सभा फ़िरोजपुर स्थित नहर के पास पहुंचे तो पहले से सड़क पर खड़े तीन चार नकाबपोश बदमाशों ने उनपर लाठी से हमला कर दिया। बदमाशों ने दुकानदारों के पास से बिक्री के चार हजार रुपये छीन छीन लिए। दोनों भाइयो की चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के आठ दिन व्यतीत होने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। घटना का खुलासा और बदमाशों की गिरफ्तारी न हो पाने पर आसपास के व्यापारी दहशत में है। इस बाबत थानाध्यक्ष हरे राम मौर्य का कहना है कि जांच चल रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed