फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Evaluation work

आज से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य

Mon, 11 May 2020 08:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Evaluation work
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से शुरू होगा। छह मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन कार्य से पूर्व सोमवार को नगरपालिका, नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मूल्यांकन केंद्रों को सेनेटाइज किया गया। परीक्षक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ग्लब्स तथा मास्क लगाकर कापियां जांचेंगे। केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। साथ ही उन्हें केंद्र आने से पूर्व आरोग्य सेतु एप, आयुष कवच को स्मार्ट फोन में अपलोड करना होगा। यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य शुरू होने से पूर्व सोमवार को नगरपालिका तथा नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से मूल्यांकन केंद्र को सेनेटाइज किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम से सभी मूल्यांकन केंद्रों पर हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। विद्यालय के मुख्य द्वार पर गुजरते ही परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि मूल्यांकन केंद्र को सेनेटाइज करा दिया गया है। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड द्वारा निर्गत नियुक्ति पत्र के साथ विद्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र ही पास के रुप में मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed