फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Establishment Day of Guard Council celebrated on Mau junction

मऊ जक्शन पर मनाया गया गार्ड काउंसिल का स्थापना दिवस

Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Establishment Day of Guard Council celebrated on Mau junction
मऊ। स्थानीय जंक्शन के सभागार में बृहस्पतिवार को आल इंडिया गार्ड काउंसिल का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गार्ड बुकिंग इंचार्ज ने रेलवे गार्डों का ग्रेड पे बढ़ाने की मांग की है। कार्यक्रम में सबसे पहले गार्ड काउंसिल के पदाधिकारियों ने केक काटकर गार्डों की मांग का समर्थन किया। इसके बाद गार्ड काउंसिल के अध्यक्ष जीबीआई विजय कुमार मिश्रा ने कहा कि मालगाड़ियों में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था न होने से गार्डों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा गार्ड के समकक्ष कार्य करने वालों को 4200 ग्रेड पे दिया जा रहा है, जबकि गार्डों को 2800 के ग्रेड पे पर काम कराया जा रहा है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जीतेंद्र चौधरी, गार्ड एमए खान, ओमप्रकाश व सुबेदार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed