{"_id":"59972d244f1c1bab778b4745","slug":"equal-work-equal-pay-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान कार्य, समान वेतन दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान कार्य, समान वेतन दे सरकार
mau news
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
मऊ। प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। धरने के बाद बीएसए कार्यालय परिसर से शिक्षामित्रों का हुजूम नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए संयोजक जंगशेर बहादुर राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारे साथ अन्याय कर रही है। अपने चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वायदे से मुकर रही है। सरकार जब तक अपना वायदा पूरा नहीं करती तब तक सत्याग्रह आंदोलन चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष राम केवल यादव ने कहा कि जिलास्तरीय सत्याग्रह आंदोलनों से यदि अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो भारी संख्या मेें शिक्षामित्र 21 अगस्त को लखनऊ में आंदोलन करेंगे। तब तक पूरे जनपद में कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रवीण राय ने कहा कि सरकार हमें समान कार्य का समान वेतन देना पड़ेगा। विद्यासागर ने कहा कि यह सत्याग्रह आंदोलन मऊ से आगे लखनऊ व दिल्ली में भी किया जाएगा। सरकार हमारी मांगों को तत्काल पूरा करते हुए हमारे हित में शासनादेश जारी करे। धरना देने के बाद अपराह्न बाद शिक्षामित्रों का हुजूम गाजीपुर तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्ती लिए शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जाम की स्थिति रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने को राजकुमार यादव, चंद्रभान यादव, सरिता सिंह, सुविधा शाही, बलिरामचंद्र, अशोक, लल्लन राजभर, अंबुज विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।