फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   EO's preparation was incomplete, he could not present the investigation report before the commissioner

Mau News: ईओ की अधूरी रही तैयारी, कमिश्नर के सामने पेश नहीं कर सके जांच रिपोर्ट

Thu, 11 Sep 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
EO's preparation was incomplete, he could not present the investigation report before the commissioner
मऊ। मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधूरी तैयारी के साथ ईओ पहुंचे। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर से संबंधित शिकायत पर जांच रिपोर्ट ठीक ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर मंडलायुक्त ने सख्त नाराजगी जताई। इस मामले में सीआरओ की अध्यक्षता में फिर से जांच कमेटी बनाने रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। कमिश्नर ने निर्माण कार्य से जुड़े सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का का निर्देश दिया, चेताया कि निर्माण कार्यों में जानबूझकर की गई गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने सभी बीडीओ और बीईओ को भी हर महीने कस्तूरबा विद्या गांधी विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में करने को कहा। इसके लिए उन्होंने राजस्व एवं पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने को कहा। जनसुनवाई में जमीन विवाद से संबंधित शिकायतों का दोनों पक्षों को साथ बैठाकर मौके पर जाकर विवादों का निस्तारण करने को कहा। वहीं एनएचएआई के जनपद प्रतिनिधि की ओर से चिह्नित ब्लैक स्पॉट के बारे में जानकारी न होने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई। विभागीय कार्रवाई के संबंध में पत्र लिखने को कहा। वहीं डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने अन्य जनपद एवं प्रदेशों की गाड़ियों को बिना वजह परेशान करने पर यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि इस तरह का प्रकरण संज्ञान में ना आएं। इसके अलावा नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान पर भी विशेष ध्यान देने की निर्देश डीआईजी ने दिए।
विज्ञापन

बेहतर कानून व्यवस्था के लिए डीआईजी ने एसपी की सराहना की
जनपद में कानून व्यवस्था अच्छी होने पर डीआईजी ने एसपी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शाबाशी दी। साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए पूर्व में ही पूरी तैयारी का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने किसी भी नई परंपरा के शुरुआत ना होने पाए, यह भी सुनिश्चित करने को कहा। मूर्ति विसर्जन को देखते हुए उन्होंने नदियों, तालाब पर विसर्जन स्थलों का निरीक्षण पूर्व में ही कर लेने तथा समय से शांति कमेटी की बैठक कर संबंधित लोगों को शासन की मंशा से अवगत कराने के निर्देश दिया। इस दौरान जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों को लेकर जारी रखें अभियान
कमिश्नर ने जिले में बीते अगस्त में बिना पंजीयन के संचालित अस्पताल में चार महिलाओं की मौत के बाद अस्पतालों पर हो रही कार्रवाई की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग को इसको लेकर नियमित रूप से अभियान जारी रखने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ईओ नगर पालिका और सीएमओ को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निजी हॉस्पिटलों के सामने सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed