मऊ। नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को जनसुनवाई में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। अधिकांश श्र्कायतें क्षेत्रों में साफ-सफाई की रहीं। लोगों ने ईओ से पूछा, साहब! सफाई व्यवस्था कब तक दुरुस्त होगी। इस दौरान कुल 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें तीन मामले मौके पर ही निपटाए गए। जनसुनवाई में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर कुल 14 आवेदन पत्र मिले। जिनमें से तीन का निराकरण किया गया। शेष आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित करने के लिए अधिशासी अधिकारी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। जनसुनवाई में नाला सफाई कार्य करने, निर्माण कार्य, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई आदि से संबंधित शिकायतें रहीं। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को प्रात: 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक पालिका कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अवर अभियंता सीपी दूबे, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, प्रकाश निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद, कर लिपिक अनित सिंह, निर्माण लिपिक धमेंद्र कुमार पांडेय, जलकल लिपिक कमलेश पांडेय आदि शामिल रहे।