फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Enrollment target not met in council schools

परिषदीय विद्यालयों में नामांकन लक्ष्य पूरा नहीं

Mon, 02 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Enrollment target not met in council schools
मऊ। स्कूल चलो अभियान के तहत जिले के परिषदीय विद्यालय नवीन बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया को लक्ष्य के मुताबिक पूरा नहीं कर सके। 32730 बच्चों के मिले लक्ष्य के मुकाबले सिर्फ 17583 बच्चों का ही नामांकन हो सका। जबकि लक्ष्य पूरा करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया गया लेकिन यह अभिभावकों में बच्चों को स्कूल भेजने की रुचि नहीं पैदा कर सका। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में नए बच्चों के नामांकन के लिए जिले के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान शुरू किया गया था। शिक्षक गांव-गांव जागरूकता रैली निकाल कर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन करने के लिए पसीना बहाते रहे। खूब पसीना बहाया। विद्यालयों की विशेषता तथा मिलने वाली सुविधाओं को भी बताया। अधिक से अधिक नामांकन के लिए अभियान के तहत शिक्षक अभिभावकों के घर तक पहुंचे और उनसे मुलाकात कर बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में कराने का अनुरोध किया। इसके बाद भी अभिभावकों की इसमें अधिक रुचि नहीं दिखी। शासन से जारी आंकड़ों के आधार पर 17583 नए बच्चों का नामांकन हो सका। जबकि शासन से लक्ष्य 32730 बच्चों का निर्धारित किया गया था। अधिकारियों की मानें तो शासन स्तर से स्कूल चलो अभियान की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। जबकि अभियान 20 मई तक चलता रहेगा। ऐसे में सभी खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्र के शिक्षकों के साथ संबंधित विद्यालय के क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण करेंगे और विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिह्ति कर उनका पंजीयन भी करेंगे। साथ ही बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए भी शिक्षकों की टोली जगह जगह छापामारी करेगी। डॉ. संतोष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन स्तर से स्कूल चलो अभियान की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। लेकिन इसे 20 मई तक जारी रखाज जाएगा। बीईओ शिक्षकों के साथ क्षेत्रों में भ्रमण कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभवकों से अनुरोध करते रहेंगे। हर हाल में लक्ष्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed