फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Engine failed Train stood on single line for three hours eight trains delayed Engineers arrived Mau Junction

इंजन फेल: सिंगल लाइन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन, विलंब से चली आठ गाड़ियां; मऊ जंक्शन से पहुंचे इंजीनियर

Sun, 25 May 2025 11:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 May 2025 11:11 AM IST
सार

यूपी के मऊ में ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। लोग अपने समय के अनुसार कहीं नहीं पहुंच सकें। मऊ से दुल्लहपुर तक सिंगल लाइन होने से लगभग तीन घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया था।

विज्ञापन
Engine failed Train stood on single line for three hours eight trains delayed Engineers arrived Mau Junction
ट्रेन का इंजन फेल होने के बाद इंतजार में बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के भटनी वाराणसी रेलमार्ग पर दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से पहले रविवार की सुबह 7.15 बजे ट्रेन का इंजन फेल हो गया। सिंगल लाइन होने से दोनों तरफ आठ ट्रेनें जहां तहां रोक दी गई थीं, इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन


रोज सुबह आजमगढ़ से वाराणसी सिटी चलने वाली आजमगढ़ वाराणसी सिटी मेमू (65109) रविवार की सुबह 6.35 बजे मऊ जंक्शन के लिए निकली। लेकिन 19 किमी दूर दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से एक किमी पहले 7.15 बजे ट्रेन का इंजन फेल हो गया। मऊ से दुल्लहपुर तक सिंगल लाइन होने से लगभग तीन घंटे तक ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन


वाराणसी से गोरखपुर, गोरखपुर और बलिया की तरफ से वाराणसी जाने वाली सुबह की आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। लोको पायलट की सूचना पर मऊ जंक्शन से इंजीनियरों की टीम 9.30 बजे दूसरा इंजन लेकर मौके पर पहुंची। इंजन लगाकर ट्रेन को प्लेटफार्म तक पहुंचाया गया। फिर दूसरा इंजन लगाने के बाद ट्रेन वाराणसी सिटी के लिए दुल्लहपुर से 10.17 बजे रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली समर स्पेशल (01124) करीब तीन घंटे तक पिपरीडीह रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। काशी एक्सप्रेस (15018), भटनी वाराणसी सिटी मेमू (65107), कृषक एक्सप्रेस (15008), गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15104), लिच्छवी एक्सप्रेस (14006), बनारस भटनी एक्सप्रेस (55138) का संचालन प्रभावित रहा। गर्मी में लेट होने से यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed