फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encroachments will be removed from public places

सार्वजनिक स्थानों से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

Tue, 05 Mar 2019 11:25 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
Encroachments will be removed from public places
कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी। - फोटो : mau
 प्राथमिक कार्यक्रमों की समीक्षा एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा निर्धारित 70 प्रारूप की मासिक समीक्षा, 50 लाख से ऊपर निर्माणाधीन परियोजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ज्ञानप्राकश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के जिन-जिन ग्राम पंचायतों के अतिक्रमण हटवाए गए हैं या अभी भी अतिक्रमण बना हुआ है उसको जल्द से जल्द हटाया जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि अपने द्वारा कराए गए कार्यो में तेजी लाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी योजनाओं को कड़ाई से लागू कराएं। सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को डाक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर से दवा न लिखने तथा सभी दवाओं की उपलब्धता स्वास्थ्य केंद्रों पर कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्देश दिया कि जिस विभाग से संबंधित जो भी प्रकरण लंबित है उसका निस्तारण जल्द से जल्द कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसी क्रम में विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिचांई लाभ कार्यक्रम, पीडब्ल्यूडी, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण सेव आदि विभ्ाागांे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed