{"_id":"5c8bebcbbdec224e4c2028ce","slug":"encroachment-removed-from-40-locations","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 स्थ्ाानों से हटाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 स्थ्ाानों से हटाए अतिक्रमण
Fri, 15 Mar 2019 11:45 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका नगर में सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष मुहिम चला रही है। इसके तहत अब तक 40 जगहों से अतिक्रमण हटा कर उसे सुरक्षित किया जा चुका है। इनता नही नहीं इस पर दुबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए मुक्त कराई गई जमीन पर चहारदीवारी भी बनवाई जा रही। जबकि अन्य कब्जा की गई जमीनों को चिह्नित भी किया जा रहा। अतिक्रमण मुक्त जमीनों पर पालिका नागरिक सुविधाओं के साथ पार्क, शादी मंडप जैसे निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जिससे जहां नगरवासियों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा तो वहीं पालिका की आय में बढ़ोत्तरी भी होगी।
नगर पालिका ने फरवरी 2019 में चांदमारी इमलिया में बेशकीमती जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया था। जहां नगर पालिका द्वारा अब पार्क बनाने की कवायद में जुटा हुआ है। नगर पालिका द्वारा जनवरी 2017 से अब तक 42 वार्डो में 40 जगहों पर सार्वजनिक पोखरी, बंजर जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। पालिका द्वारा जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत भटकुुआं पट्टी सिंघाराय में स्थित भीटा, चकमेंहदी स्थित बंजर जमीन, हकीकतपुर से पोखरी, बंजर जमीन, गालिबपुर से बंजर जमीन, निजामुद्दीनपुरा स्थित पोखरी सहित अन्य जगहों पर बजंर और पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाकर उसे दुबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए बांउड्रीवाल कराया जा चुका है।