फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employment servants inlaid lock on the block

रोजगार सेवकों ने ब्लाक पर जड़ा ताला

Fri, 07 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 07 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Employment servants inlaid lock on the block
ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवक स्वयं को पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। बाद में खंड विकास अधिकारी को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर कार्यवाही किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक रोजगार संघ के अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि प्रदेश में लगभग 40 हजार रोजगार सेवकों की तैनाती है। विगत नौ सालों से गांवों के विकास में सहभागिता दिए जाने के बाद अभी तक रोजगार सेवकों को सम्मान नहीं मिला है।
विज्ञापन



 कहा कि पूर्व में सपा सरकार ने रोजगार सेवकों को उचित सम्मान दिए जाने का भरोसा दिलाया था लेकिन वादा पूरा नहीं किया। 


धरना में शामिल रोजगार सेवकों ने सत्ता व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोजगार सेवकों ने ब्लाक में कार्य कर रहे कर्मचारियों के कमरा में ताला बंद कर दिया अंत में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की नियुक्ति पर रोक लगाने, रोजगार सेवकों के मानदेय में उचित बढ़ोतरी करने, पूर्व में हटाए गए रोजगार सेवको को पुन: बहाल करने सहित चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान रामविजय पाल, दुर्गेश यादव,जर्नादन, प्रमिला, शशिकला, सरिता,सोनू, विजय, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मऊ से प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।


बोझी बाजारः रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर बड़रांव ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार, रमेश कुमार, सुभाष गुप्ता, लखीचंद आदि शामिल थे।



 घोसी ः रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को घोसी ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया। ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर उमेश कन्नौजिया, अर्जुन चौहान, रामदुलार चौहान, प्रमोद यादव, संजू राजभर, शिव नारायन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed