फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employment fair will be held on 29th July, special opportunity for women

Mau News: 29 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, महिलाओं को विशेष अवसर

Sat, 27 Jul 2024 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be held on 29th July, special opportunity for women
जिला सेवायोजन कार्यालय राजकीय औद्योगिक संस्थान एवं कौशल विकास मिशन की ओर से 29 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवा योजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन तुलसी प्राईवेट आईटीआई भीटी में किया जाएगा। रोजगार मेले में क्वेश कार्प प्राइवेट लिमिटेड (टाटा लिमिटेड अहमदाबाद), फाक्सकॉन प्राइवेट लिमिटेड बंगलुरू, हिन्डालको प्राइवेट लिमिटेड रेनुकूट सोनभद्र, सुजुकी मोटर्स लिमिटेड गुजरात आदि कंपनियां मेले में प्रतिभाग करेंगी। मेले में 18 से 30 वर्ष की महिलाओं के लिए विशेष जॉब अवसर उपलब्ध है, जिन्होंने 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा या कोई भी डिग्री बीए, बीएससी, बीकॉम आदि की पढ़ाई पूर्ण की हो, उन्हें आई फोन असेंबल कंपनी फाक्सकॉन लिमिटेड बंगलुरू द्वारा जॉब दिया जाएगा। वेतनमान के रूप में साढ़े 17 हजार रुपये प्रतिमाह एवं रहने खाने की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed